दुमका पहुंचे सीएम रघुवर दास का हवाई अड्डा पर गार्ड आफ आनर दिया गया. स्वागत के लिए कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, आयुक्त, उपायुक्त, डीआईजी, एसपी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. हवाई अड्डा पर ही जय हिन्द कार्यक्रम की शुरूआत की गई. जय हिंद कार्यक्रम के तहत संताल परगना के दो हजार एसटी समुदाय के युवाओं का चयन किया गया है. चयनित इन युवाओं को एसएसबी द्वारा भारतीय सेना में भर्ती के लिए तैयारी कराया जाएगा.

इन युवाओं को शारीरिक के साथ-साथ शैक्षणिक तैयारी करायी जाएगी ताकि आर्मी भर्ती में संताल परगना के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. कल्याण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है. इसके अलावे सीएम ने पिंक पेट्रोल की शुरूआत की. शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस पिंक वाहन से पेट्रोलिंग पर निकलेगी.

दो दिवसीय दौरा पर सीएम रघुवर दास दुमका पहुंचे. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएम ने शिरकत की. देश भक्ति गीत पर छोटे छोटे बच्चों की प्रतिभा देख सीएम भी तालियां बजाते नजर आए. अपने संबोधन में सीएम ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, उग्रवाद मुक्त तथा बिचौलिया मुक्त झारखंड बनाने के लिए सरकार कटीबद्ध है.

गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने दुमका पहुंचे सीएम रघुवर दास ने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. दुमका के राजभवन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह आजादी सस्ते में नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में मोदी जी के कार्यकाल में सबसे ज्यादा काम हुआ है. पड़ोसी देशों को भी कई मौके पर झुकना पड़ा. सीएम ने कहा कि नरेद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले समय में दुनिया का आर्थिक क्षेत्र में सुपर पावर बनेगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours