गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों का ऐलान हो गया है. इनमें झारखंड के चार शख्सियत शामिल हैं. सामाजिक कार्य के लिए करिया मुंडा को पद्म भूषण मिला है. जबकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जमुना टुडू और सांस्कृतिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए बुलू इमाम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.
इन्हें राष्ट्रपति के हाथों ये सम्मान दिया जाएगा. इसके लिए राष्ट्रपति भवन में विशेष समारोह का आयोजन मार्च या अप्रैल में होगा. इस साल देश के 112 लोगों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया है. इनमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं. 21 महिलाएं को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है.
बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर नागरिक सम्मानों की घोषणा होती है. अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शख्सियतों को ये सम्मान दिया जाता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours