झारखंड विधानसभा में 85 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश करने के बाद सीएम रघुवर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पिछले चार साल में उनकी सरकार ने सभी क्षेत्रों में काम किया है और सारे काम धरातल पर दिख भी रहे हैं.

सीएम ने कहा कि सूबे में कृषि के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है. कृषि क्षेत्र में पिछले चार साल में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. बतौर सीएम बच्चियों के लिए भी सरकार ने कई कदम उठाये हैं. कई योजनाओं को शुरू किया गया है. पत्रकारों के लिए पेंशन योजना पर भी सरकार विचार कर रही है. विधवा व दिव्यांगों को एक हजार रुपया पेंशन के रूप में देने का प्रावधान किया गया है.

सीएम ने कहा कि नई कृषि आशीर्वाद योजना के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें पांचवीं बार बजट पेश करने का मौका मिला. ऐसा राजनीतिक स्थिरता के कारण संभव हो सका. बतौर रघुवर झारखंड विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके लिए उन्होंने सभी को श्रेय दिया.

रघुवर दास ने कहा कि हमारा शासन जनता के प्रति जवाबदेह है और हमने जाे घोषणाएं की थीं, उन सभी को जमीन पर उतारा है. उनके मुताबिक किसानों को इतना मजबूत करना है कि वे कर्ज देने वाला बन सकें. हर सेक्टर में झारखंड विकास की ओर अग्रसर है. देश का सबसे बढ़िया प्रेस क्लब झारखंड का है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours