झारखंड के जमशेदपुर में एक अनियंत्रित ट्रक ने दो बच्चों समेत तीन लोगों को रौंद दिया. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ये हादशा सुबह चार बजे टाटा नगर स्टेशन के पास पेश आया. तीनों मृतक फुटपाथ पर सो रहे थे. तभी ट्रक ने तीनों को रौंद दिया. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एमजीएम में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक ट्रक आदित्यपुर से हाता की तरफ जा रहा था. लेकिन तेज रफ्तार और कुहासे के कारण यह डिवाइडर पर चढ़ गया और 6 लोगों को रौंदते हुए निकल गया. उनमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि तीन घायलों को एमजीएम में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना सुबह चार बजे घटी. मरने वालों में दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours