झारखंड के बोकारो में भोलूर बांध शिलान्यास मामले में चास महापौर भोलू पासवान और पार्षद पति अमर समर्थकों के बीच हुए मारपीट मामला सामने आया. मामले को लेकर रात भर थाना में दोनो पक्षों के बीच विवाद चलता रहा. एक पक्ष से जहां शाम में महापौर भोलू पासवान समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया गया तो, वहीं देर रात महापौर भोलू पासवान की ओर से मामला दर्ज कराया गया. इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों द्वारा थाना में हंगामा किया गया.

दोनों गुटों द्वारा हो रहे हंगामें को देख मौके पर एसडीओ सतीश चंद्र, एसडीपीओ चास बहामन टूटी पहुंचे और फिर हंगामा कर रहे लोगों को बाहर खदेड़ा. साथ ही कुछ लोगों को थाने में देर रात भी रखा. बता दें कि बीते रविवार को भोलूर बांध के शिलान्यास को लेकर स्थानीय लोगों ने निगम के द्वारा बनाए जा रहे शिलापट को तोड़ दिया था. जिसके कारण महापौर के समर्थकों और पार्षद पति के समर्थकों के बीच लात घूंसे व डंडे चले. जिससे पार्षद पति समेत दो लोगों के सिर फूट गए.

मामले में तब नया मोड़ आया जब महापौर भोलू पासवान मौके पर पहुंचे और विवाद गहराता चला गया. अब पुलिस दोनों तरफ के आवेदन को लेकर जांच करने की बात कह रही है. वहीं पार्षद पति के पक्ष में कांग्रेस के साथ कई वार्डों के पार्षद और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हो गए है और महापौर की गिरफ्तारी की मांग की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours