झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे आज अपने संसदीय क्षेत्र  गोड्डा पहुंचे. यहां उन्होंने गोढ़ी दुरगा मंदिर के निकट दिल्ली की एक कंपनी के सीएसआर मद से बने एक विवाह भवन का उद्घाटन किया. सोमवार को सांसद निशिकांत दुबे का जन्मदिन भी था तो गोड्डावासियों द्वारा सांसद के लिए छोटे छोटे कार्यक्रमों का आयोजन किया था. विवाह भवन में ही उन्होंने जन्मदिन का केक काटा और सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं.

इस मौके पर उपायुक्त, नगर परिषद् अध्यक्ष भी मौजूद रहे. उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए जिले की उपायुक्त ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि ये उनके ही प्रयास का नतीजा है कि जन्मोत्सव के अवसर पर नगर वासियों को यह विवाह भवन तोहफे के रूप में मिला है.

वहीं सांसद ने भी कंपनी के द्वारा गोड्डा के लोगों को दिए इस विवाह भवन के लिए धन्यवाद दिया साथ ही उपायुक्त के कार्यों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के लिए हर सुविधा का संभव प्रयास कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours