झारखंड के धनबाद में निरसा विधायक अरुप चटर्जी को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोप है कि निरसा स्थित विधायक के आवास में घुसकर जेएमएम नेता दिनेश सिंह समेत तीन लोगों ने गाली- गलौज की और विधायक को जान से मारने की धमकी दी. इस सिलसिले में विधायक ने निरसा थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है.

विधायक के मुताबिक दो साथियों के साथ दिनेश सिंह आवास पर पहुंचा और गाली -गलौज करने लगा. साथ ही बम से उड़ा देने की धमकी दी. विधायक ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते निरसा क्षेत्र में कोयला चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब विधायक के घर घुसकर बम से उड़ाने की धमकी देने लगे हैं. विधायक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की और विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही.

घटना की सूचना मिलते हैं कि विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. बता दें कि बुधवार को ही विधायक अरुप चटर्जी ने कोयला लोडिंग में मजदूरी के नाम पर चल रहे पैसों के खेल का मुद्दा विधानसभा में उठाया था. शाम में उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिल गई.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours