पाकुड़। एसपी शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना ओपी में घटित चोरी विभेदन कांडों के उद्भेदन हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर एसपी आवासीय कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन एसपी के द्वारा किया गया। एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने पत्रकारों को बताया कि जिला अंतर्गत एवं विभिन्न थाना में हो रहे चोरी गृहभेदन उद्भेदन के लिए एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी बड़ी अलीगंज मैं किया गया इस छापेमारी में महबूब अंसारी थाना तीनपहाड़ निवासी, मिहिर नरसुंदर मुरारोई थाना निवासी, अमित नरसुंदर पश्चिम बंगाल के मुरारोई निवासी, लक्ष्मण भंडारी, फूलचंद साहा, गणेश साहा एवं परमेश्वर कुमार साहा को चोरी के सामान एलसीडी, एटीएम, पांच मोटरसाइकिल, जेवलरी रखने वाला डब्बा चार ताला तोड़ने वाला रड एवं पेचकस दो बरामद किया है। एसपी ने बताया सभी गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय के गिरोह है। एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि गिरफ्तार  इन सभी आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि यह पाकुड़ जिले के विभिन्न थाना ओ पी के अतिरिक्त सीमावर्ती जिलों में भी  चोरी एवं गृह भेदन की घटनाओं को अंजाम  दिया गया है। इस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी शिव शंकर तिवारी, संतोष कुमार सिंह, लव कुमार, विजय चंद्र चौधरी, ब्रजकिशोर सिंह, जाफर आलम, रामबचन राम, सुराई तापे, मोहन दास सहित नगर थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours