अदाणी फाउंडेशन की तरफ से कोरका घाट गांव स्थित उच्च विद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू हुए इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 486 लोगों ने इलाज कराया। इस स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चिरंजीवि , शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के एन चौधरी, दंत चिकित्सक डॉ. शिवम सुमन एवं जेनरल फिजिशियन डॉ. आशीष साहू ने मरीजों का इलाज किया। इसके अलावा शिविर में शुगर, बल्ड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और वजन जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जांच के उपरांत अदाणी फाउंडेशन की तरफ से निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। इस चिकित्सा कैंप में कुल 94 लोगों ने ब्लडप्रेशर की जांच कराया तो वहीं 62 लोगों ने अपना शुगर लेवल टेस्ट कराया। जिन लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई है उन्हें जरूरत के हिसाब से दवा दिया गया और जिन्हें पावर चश्मा दिये जाने की जरूरत है उन्हें कुछ दिनों बाद अदाणी फाउंडेशन की तरफ से मुफ्त चश्मा वितरित किया जाएगा। कैम्प में बड़ी संख्या में आस-पास के कई गांव दिघ्घी, हिलावय, चरका, सनातन, आदि इलाकों से आए लोगों ने निःशुल्क इलाज कराया।

कोरका घाट में इस स्वास्थ्य का आयोजन गोड्डा विधायक अमित मंडल के पिता और पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुनंदन मंडल की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया था। इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में इलाज कराने आए लोगों ने भी इस तरह के पहल की प्रशंसा की और इलाज से संतुष्टि जाहिर की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours