पाकुड़।सदर प्रखंड के गंधाईपुर पंचायत के गोपिनाथपुर में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) पाकुड़ द्वारा भारत सरकार श्रम मंत्रालय अस्थेतिक सह चल औषाधालय कैलाशनगर पाकुड़ के बीड़ी श्रमिकों का दस दिवसीय पापड़,अचार और मसाला पाउडर निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसका उदघाटन निदेशक आरसेटी श्री जीवेन कुमार दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए स्वरोजगार करने की सलाह दी।बीड़ी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।अतः इसके स्थान पर पापड़, अचार और मसाला निर्माण कर रोजगार के नए साधन को अपनाए।गोपिनाथपुर गांव की 35 महिलाएं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।
मौके पर उपस्थित आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्द्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है और इस हुनर का उपयोग कर स्वालंबी बना जा सकता हैं।पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे है।
महिलाओं को पापड़, अचार और विभिन्न मसाला निर्माण के साथ साथ विपणन,उद्यमी योग्यता,समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन,प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने आदि से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षुओ का अगले दो सालों तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि वह स्वालंबी बन सके। 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशिक्षिका श्रीमती वनपलास सरकार हैं।
आज के इस मौके पर संकाय बापी दास, कार्यालय सहायक मो वाहेद अली तथा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours