झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की छठी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए गुरुवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. डाउनलोड में दिक्कत होने पर परीक्षार्थी आयोग के कार्यालय से 25 जनवरी तक अपने नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि व रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
गुरुवार दोपहर से एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा. इसके लिए आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर परीक्षार्थी अपनी पीटी परीक्षा का रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने साफ कर दिया है कि डाक के द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा.
छठी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से शुरू होगी और एक फरवरी तक चलेगी. 28 जनवरी को प्रथम और द्वितीय पत्र, जबकि 29 से एक फरवरी तक क्रमश: तृतीय, चतुर्थ, पंचम और छठे पत्र की परीक्षा होगी. इसके लिए राजधानी में 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं.
बता दें कि इस परीक्षा के लिए दो बार संशोधित रिजल्ट निकाले गये. जिसके बाद लगभग 34 हजार छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माना गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours