जमशेदपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के आधार स्तंभों में एक दीनानाथ पांडेय के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा में मृतक को राष्ट्रीय सम्मान ना देने पर मंत्री सरयू राय ने काफी आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सीएम व मुख्य सचिव से बात करेंगे. जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय कि श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. यहां भाजपा पार्टी कार्यालय में मंत्री सरयू राय समेत कइ बड़े नेता और सैकड़ों भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें.

सभी ने अपने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर सभी ने एक मिनट का मौन व्रत रखा. मौन के बाद मंत्री सरयू राय ने कहा कि भाजपा पार्टी को झारखंण्ड में यह एक बड़ा झटका लगा है. वो झारखंण्ड में भाजपा पार्टी के मजबूत कड़ी थे. अब हम सब मिल कर उनके राह पर चलने का प्रयास करेंगे. वहीं मंत्री सरयू राय ने कहा कि स्वर्गीय विधायक दीनानाथ पांडे्य को राष्ट्रीय सम्मान नहीं दिया गया. यह हम लोगों के लिए एक शर्मनाक घटना हुई है. इसको लेकर मैं मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से बात करुंगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours