सत्तर साल बाद पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के जीर्णोद्धार को लेकर पहल हुई है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को इस सिलसिले में भूमि पूजन किया. भूमि पूजन कार्यक्रम एयरपोर्ट परिसर में ही संपन्न हुआ. इसमें सीएम रघुवर दास के अलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, मंत्री सीपी सिंह, सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू और विधायक मेनका सरदार शामिल हुए.
सीएम रघुवर दास की उपस्थिति में यहां एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया और झारखंड सरकार के बीच प्रथम चरण में 72 सीट वाले विमान की उड़ान को लेकर एमओयू साइन हुई. प्रथम चरण में 100 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट को आधुनिक रूप देने के साथ-साथ हवाई पट्टी को दुरुस्त किया जाएगा. यह कार्य दिसंबर 2020 तक संपन्न हो जाएगा और जनवरी 2021 में यहां से 72 सीटों वाला विमान उड़ान भरने लगेगा.
सीएम रघुवर दास ने कहा कि एयरपोर्ट चालू होने से इस क्षेत्र में रोजगार के लिए अवसर पैदा होंगे, जिनमें स्थानीय युवाओं को वरीयता दी जाएगी. सीएम ने ग्रामीणों से दूसरे चरण के कार्य के लिए और 55 एकड़ जमीन देने की अपील की. सीएम ने आश्वस्त किया कि पुनर्वास नीति के तहत ग्रामीणों को चार गुना मुआवजा दिए जाएगा. साथ ही वैकल्पिक जगह पर मुफ्त में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours