झारखंड के चाईबासा में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुकन्या योजना की शुरुआत की. टाटा
कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे कुरीतियों को सूबे से खत्म करने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई है.
सीएम ने कहा कि बेटियां दो घरों की संस्कार होती हैं. लेकिन समाज में ऐसी कई कुरीतियां हैं, जिसके चलते बेटियों को अत्यचार व शोषण का शिकार होना पड़ता है. लेकिन अब बेटी के जन्म लेने के बाद पढ़ाई से विदाई तक यह योजना कारगर सिद्ध होगी. बतौर सीएम अब कोई भ्रूण हत्या नहीं करेगा और ना ही बाल विवाह होगा. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भ्रूण परीक्षण करेगा, उसे जेल भेजा जाएगा.
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य में डबल इंजन की भाजपा की सरकार है. भाजपा सिर्फ सपना ही नहीं दिखाती, बल्कि उसे साकार भी करती है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours