झारखंड में गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कुलमुंडा में एक बस पलट गई जिसमें बस में सवार एक बच्ची सहित तीन लोगो की मौत हो गयी, जबकि कम से कम 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बस गुमला से रायडीह की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई, जिससे ये हादसा हो गया.
लोगोंं के मुताबिक कुलमुंडा में गुमला से रायडीह की ओर एक बस जा रही थी, तभी चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
वहीं इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस के साथ ही आस-पास के लोग भी आनन-फानन में घटना स्थल पर जुटकर घायलों को बस से निकालकर गुमला सदर अस्पताल के लिए भेज रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद पूरी तरह से घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours