झारखंड के खूंटी के मुरहु थाना क्षेत्र के कटहल टोली गांव से 14.5 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में पोस्त की खेती से अफीम निकलना शुरू हो गया है. कुछ लोग खेत और अगल बगल से अफीम को लाकर घरों में तस्करी के लिए इकट्ठा कर रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया, जो  कटहल टोली गांव में पहुंची.

गांव में छापा मारने पर मगन मुंडा के घर 4.2 किलो और सामू मुंडा के पास 7.5 किलो अफीम बरामद हुई. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनकी पूछताछ के दौरान निशानदेही पर एक और ग्रामीण तिकुन मुंडा के यहां 2.8 किलो अफीम मिली. हालांकि तीसरा ग्रामीण तिकुन मुंडा फरार होने में सफल रहा जिसकी पुलिस तलाशी में जुटी है. इस तरह कुल 14 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई. इसकी बाजार में कीमत लगभग 11-12लाख रुपये बताई गई है. पूरे मामले की जानकारी खूंटी एसडीपीओ कुलदीप ने मीडिया को दी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours