झारखंड के गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के शिव सेरेंग गांव में शनिवार रात बिषाक्त मांस खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि अन्य का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सभी की स्थिति भयावह बनी हुई है. वहीं चिकित्सक पूरे मामले पर कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं है. अस्पताल में लोगों की हालत को देखते हुए अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित परिवार के पास में रहने वालों ने उन्हे सूचित किया की रात के बारह बजे एक ही परिवार के लोगों को अचानक उल्टी व दस्त हो रहे हैं, उसके बाद सभी पीड़ितों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बीमार परिवार की एक युवती की माने तो उसके चाचा शनिवार की शाम को मांस खरीदकर लाए थे, जिसको सभी ने मिलकर खाया और सो गए. अचानक एक बजे रात सभी को उल्टी होना शुरू हो गई और लोग बेहोश होने लगे. हालत गंभीर होने पर पड़ोस के लोगों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई.
बिषाक्त मांस खाने के कारण मरने वाली बच्ची का नाम नेहा तिग्गा है. वही बीमार होने वालों में सालेन तिग्गा, प्रकाश तिग्गा, सुबोध तिग्गा, शुशीला तिग्गा, प्यारी कुमारी, पवंती तिग्गा शामिल हैं. सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं चिकित्सक ने सभी की स्थिति खराब होने की ही बात कही है. फिलहाल पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours