झारखंड में कमजोर पड़ रहे नक्सलियों ने खुद को मजबूत करने के बच्चों की सहारा ले लिया है. नक्सलियों की नजर गांव के गरीब परिवार के छोटे बच्चों पर है. प्रदेश में कभी उग्रवादियों की शरणस्थली के रूप में चर्चित रहा चतरा जिला में नक्सली अब गांव के आकर बच्चों को ट्रेनिंग देकर नक्सली बना रहे हैं.

चतरा पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने चाइल्ड आर्मी के लिए गांव के बच्चों को बहकाना शुरू कर दिया है. एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया है कि कुछ महीने पहले भी पुलिस ने तीन बच्चों को नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया था. पुलिस और दूसरी फोर्सेस इस सूचना के बाद से अलर्ट हो गई हैं. वहीं मुखबिर तंत्र को भी इसकी जानकारी जुटाने के लिए सक्रिया किया गया है.

एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया, "पुलिस को अपने मुखबिरों से जानकारी मिली है कि कौलेश्वरी जोन में एक और बच्चे को माओवादियों के फौजी दस्ते में शामिल किया गया है. बच्चे के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है. शीघ्र ही नक्सलियों के कब्जे से बच्चे को मुक्त कराया जाएगा."

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours