सवालों के घेरे में स्कूल प्रशासन
अवैध बालू टैक्टर के चपेट में आने से एक बच्के की मौत एक घायल
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नूनबट्टा गांव की,प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल में बनने वाला मध्याह्न भोजन के लिए अंडा लेने जा रहे थे। जबकि स्कूल के शिक्षक के अनुसार बच्चा अपने घर कॉपी लाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लेकर ट्रैक्टर बहुत तेजी से गांव के बीचों बीच जा रहा था उसी दरमियान बच्चे स्कूल की ओर जा रहे थे जिनकी चपेट में आ जाने से एक बच्चा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा बच्चा जीवन और मौत के बीच सदर अस्पताल में जूझ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल एक तरफ पुलिस अधीक्षक अवैध बालू के खिलाफ अभियान चला कर गाड़ी पकड़ने का कार्य तेज कर दिए हैं, वही आज की घटना दिन के उजाले में ही अवैध बालू की ढुलाई हो रही है,इसके लिए जिला प्रशासन को अवैध बालू पर विराम लगाने के लिए अभियान को और तेज करने की जरूत है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 लदा अवैध बालू ट्रैक्टर लेकर गांव से गुजरता है।
हालांकि बच्चे की माँ का आरोप है की बच्चे 8 बजे स्कूल के लिए भेजे थे वहां से स्कूल के शिक्षक ने बच्चे को बाहर भेजा था फिर घटना हुई ।
आखिर यह ट्रैक्टर किसके आदेश पर चलता है क्या प्रशासन को इसकी सुध नही ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours