राजधानी रांची में गुरुवार को एनआईए ने दबिश दी. टेरर फंडिंग के मामले में राजधानी में एक साथ कई जगहों पर एनआईए की दबिश देखने को मिली. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक कुंज कॉलोनी के डी-50 और डोरंडा इलाके के कुम्हार टोली के एक घर में एनआईए की टीम ने छापेमारी की. हालांकि जिला पुलिस या एनआईए के अधिकारियों की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई बयान नहीं आया है कि किस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है, लेकिन सूत्रों से खबर मिली है कि यह छापा टीपीसी को हुई फंडिंग को लेकर है.

एनआईए की जांच में पता चला कि चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े पूरे मामले को लेकर यह छापेमारी की गई है. इसमें टीपीसी को लेवी देने के लिए ऊंची दर पर मगध और आम्रपाली प्रोजेक्ट से कोयला ढुलाई का ठेका लिया गया था. मगध व आम्रपाली प्रोजेक्ट में कोयला ढुलाई का ठेका टीपीसी नेता की अनुशंसा पर ही यह ठेका दिया गया था. ऊंची दर पर ली गई राशि का अधिकतर हिस्सा टीपीसी के पास जाता था. मामले में मोटी रकम लेवी के रूप में उठाने की बात सामने आई है. इसी मामले को लेकर एनआईए ने एक मुकदमा दर्ज किया है और उसी से जुड़े मामले में ये पूरी छापेमारी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours