लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है. प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है. इन सबके बीच पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय हो गया है. राहुल गांधी दो मार्च को रांची आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. हालांकि उनके कार्यक्रम को लेकर मैदान तय नहीं हुआ है.
जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर राजधानी के दो मैदान, मोरहाबादी और धुर्वा पर विचार कर रही है. जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. इसके लिए महागठबंधन के सहयोगी और कई सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा.
पार्टी अध्यक्ष के दौरे की सूचना से प्रदेश कांग्रेस में खुशी का माहौल है. उससे पहले 23 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह रांची पहुंचेंगे और कांग्रेस भवन में चुनाव अभियान समिति की बैठक में प्रत्याशियों के चयन पर निर्णय लेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours