झारखंड महागठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. हालांकि इसको लेकर अंदरखाने माथापच्ची जारी है. इसी सिलसिले में जेएमएम सांसद विजय हांसदा ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई.

मुलाकात के बाद जेएमएम सांसद ने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत जारी है. सीटों की संख्या और चयन को राहुल गांधी और गठबंधन के बड़े नेता सार्वजनिक करेंगे. गोड्डा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में जेवीएम और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है. राहुल गांधी की रैली में जेएमएम के शामिल होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं. शीर्ष नेतृत्व इसके बारे में बता सकते हैं.

बता दें कि 2 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड आएंगे और रांची में जनसभा करेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में कांग्रेस, जेवीएम, जेएमएम और आरजेडी साथ आए हैं. हालांकि 14 सीटों को लेकर बंटवारे का खाका अबतक खींचा नहीं गया है. माथापच्ची के बीच गोड्डा सीट को लेकर कांग्रेस- जेवीएम में पेंच फंसा हुआ है. हालांकि ये तय हो गया है कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस और विधानसभा चुनाव बीजेपी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours