भारत  सरकार के रेलवे विभाग में पूर्व रेलवे जोन के जोनल उपयोगकर्ता परामशदात्री समिति के सदस्य पाकुड़ निवासी मुकेश कुमार शुक्ला उर्फ पिंकू शुक्ला को बनाया गया है शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में पाकुड़ जिला परिषद उपाध्यक्ष  श्री शुक्ला ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रेल मंत्री पीयूष गोयल रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आशीर्वाद से उन्हें पूरे जॉन  का एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है इस जिम्मेदारी को बखूबी पालन करेंगे उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पाकुड़ बरहरवा कोटलपोखर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव यात्रियों की सुविधा एवं महिलाओं की विशेष व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा उन्होंने कहा कि 2 महीने के अंतराल पर जोन के जीएम स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक होती है उक्त बैठक में हावड़ा मालदा आसनसोल  सहित अन्य  डिवीजन के समस्याओं को भी गंभीरता से रखा जाएगा उनके सदस्य बनाए जाने पर उनके हजारों समर्थकों ने उन्हें बधाई दिया है 
श्री शुक्ला का कार्यकाल 31-8-2020 तक रहेगा उनके सदस्य बनने पर उन्हें रेलवे में वीवीआइपी की सुविधा सहित रेलवे पास भी रेलवे की ओर से जारी किया जाएगा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours