झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया शंख नदी पर बीते 30 साल से बांस की पुलिया पर आना-जाना कर रहे ग्रामीणों को बहुत जल्द बांस की पुलिया से छुटकारा मिल जायेगा. करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल का सांसद विद्युत वरण महतो और पोटका विधायक मेनका सरदार आज शिलान्यास करेंगे. पुल बनने से ग्रामीणों में खुशी है और वे सासंद, विधायक को धन्यवाद दे रहे है.
डुमरिया प्रखंड के जादूगोडा समेत 15 से 20 गांव के ग्रामीणों का शख नदी पार मुसाबनी प्रखंड आना-जाना होता है. गांव के बच्चे भी मुसाबनी हाई स्कूल और कॉलेज के लिये शख नदी पार करते हैं. बरसात के समय पानी भर जाने से माता-पिता अपने बच्चों को डेगची में बैठकर नदी पा कराते हैं. नदी में पानी कम होने पर ग्रामीण प्रत्येक साल बांस की पुलिया बनाने है ताकि स्कूल के बच्चों को पानी में भीगना नही पड़े. बीते तीस साल से ग्रामीण शख नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे, जो अब पूरा हो रहा है. समय-समय पर प्रमुखता से ग्रामीणों की समस्याओं को उजागर करता आया है. पुल बनने पर ग्रामीणों ने न्यूज 18 को भी धन्यवाद दिया है.
बता दें कि बांस की हर साल ग्रामीण मिलकर बांस का पुल बनाते थे, लेकिन तेज बहाव के समय में पुल बह जाता था. ग्रामीणों को हर साल मेहनत करनी पड़ती थी. लेकिन अब कंक्रीट का पुल बनने पर ग्रामीण बेहद खुश हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours