झारखंड हाईकोर्ट ने मानगो दुष्कर्म मामले की जांच पर नाराजगी जताते हुए सीआईडी एसपी को तलब किया है. कोर्ट ने सीआईडी एसपी को 13 मार्च को हाजिर होने का आदेश दिया है. न्यायाधीश अनंत विजय सिंह की कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ये आदेश दिया.
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच अधिकारी के जवाब पर असंतुष्टि जताई. सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी कोर्ट में हाजिर हुए. लेकिन कोर्ट के द्वारा पूछे गये सवालों का संतोषप्रद जवाब नहीं दिया. लिहाजा कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीआईडी एसपी को हाजिर होने का आदेश दिया.
इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने जांच अधिकारी को हाजिर होने का आदेश दिया था. उसी आदेश पर गुरुवार को जांच अधिकारी हाजिर हुए. बता दें कि परिजनों की गुहार पर मुख्यमंत्री ने अगस्त 2018 में मामले की सीआईडी जांच का आदेश दिया था. सीआईडी को एक महीने में जांच पूरा करने को कहा गया था. लेकिन जांच ढुलमुल तरीके से चल रही है. हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours