प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग आएंगे. पीएम यहां कई योजनाओं को शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. लोकसभा चुनाव सामने है. ऐसे में पीएम के इस दौरे को प्रदेश बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हजारीबाग केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का संसदीय क्षेत्र है.

पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. इधर रांची में सीएम रघुवर दास ने पार्टी कार्यालय में प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर पीएम के दौरे के मद्देनजर तैयारियों की जानकारी ली.

इस साल में पीएम मोदी का ये दूसरा झारखंड दौरा होगा. इससे पहले वे पांच जनवरी को पलामू आए थे. मंडल डैम का शिलान्यास किया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours