प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने इन योजनाओं से होने वाले फायदे भी गिनाये. पीएम ने कहा कि विकास के ये काम इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि 2014 में जनता ने बहुमत वाली सरकार चुनी. मैं पूरी ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहा हूं. आपका आशीर्वाद इसी तरह बना रहे.

मटवारी स्थित गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने पुलवामा के शहीद विजय सोरेंग को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम ने कहा कि झारखंड क्रांति वीरों की धरती रही है. और मैं गुमला में मौजूद शहीद विजय के परिवार को नमन करता हूं. उनके बच्चे बड़ी बहादुरी से इस समय का सामना कर रहे हैं.

पीएम ने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं. इसका परिणाम ये है कि तीन साल पहले सूबे में तीन मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज एक ही दिन में तीन मेडिकल कॉलेज खुले हैं. यहां के लोगों को आयुष्मान योजना का भी लाभ मिल रहा है. पीएम ने गणतंत्र दिवस परेड में करतब दिखाने वाली हजारीबाग की बेटी कैप्टन शिखा सुरभि का भी जिक्र किया और कहा कि रामगढ़ महिला इंजीनियरिंग कॉलेज से शिखा जैसी बेटियां ही बाहर निकलेंगी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours