झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों और विधायकों के साथ 'उरी- दि सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देखी. दरअसल रांची के न्यूक्लियस मॉल के पीवीआर में सीएम रघुवर दास अपने मंत्रिमडलीय सहयोगियों और विधायकों के साथ सर्जिकल स्ट्राईक पर बनी फिल्म उरी देखने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पूरी फिल्म देखी और कलाकारों की जी भर कर तारीफ की. मुख्यमंत्री ने कहा कि उरी हमले के बाद पीएम मोदी के निर्देश पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म देश के जाबांज सैनिकों की कहानी की जीवंत प्रस्तुति है. जो लोग पीएम मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले पर सवाल उठा रहे है, उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह फिल्म की कहानी बता रही है कि पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करवा कर अपने 56 इंच के सीने का परिचय दिया है. मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखने पहुंचे मंत्री सीपी सिंह ने भी फिल्म और सर्जिकल स्ट्राइक की जमकर सराहना की.
सीपी सिंह ने भी कहा कि राजनीति में भले एक दूसरे के साथ प्रतिद्वंदिता करें, लेकिन जब देश की बात हो तो राजनीति नहीं होनी चाहिए. वहीं न्यूक्लियस मॉल के मालिक ने भी मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के द्वारा एक साथ फिल्म देखने आने को एक सुखद अहसास बताते हुए कहा कि फिल्म देश के जाबांजों की सच्ची कहानी पर आधारित है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours