साहिबगंज से कैलाञ्चल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट
साहिबगंज:- जिला मुख्यालय में इन दिनों आए दिन फिर से अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हर दिन कोई न कोई बड़ी घटनाओं को अपराधी बड़े ही आसानी से अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एक ईरिक्शा चालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। ज्ञात हो कि रोज की तरह कल भी आमिर खान उर्फ दुखन महादेवगंज मुस्लिम टोला से शाम के 7 बजे अपने टोटो रिक्शा को लेकर कमाने के लिए कामों में निकला हुआ था। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़का साहिबगंज रेलवे स्टेशन से सुबह 4 बजे के आसपास 4 यात्रियों को लेकर जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के लोहंडा आईटीआई के पास आया हुआ था। जहाँ पहले से ही घात लगाए हुए अपराधीयों ने गोली मारकर इसकी दर्दनाक हत्या कर दी और इसकी टोटो गाड़ी लेकर फरार हो गए। उधर हत्या की जानकारी जैसे ही जिरवाबाड़ी पुलिस को मिली वे सदलबल घटनास्थल पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी। वही पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए उसकी टोटो को तालझारी थाना क्षेत्र के संथाली बस्ती के खजूर पेड़ के नीचे से बरामद कर लिया है। उधर इस संबंध में उक्त लड़के के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि आमिर जयपुर में चूड़ी कारखाने में काम करता था। मोहर्रम पर्व के मौके पर वह जयपुर से अपने घर साहिबगंज आया हुआ था। अब पर्व खत्म हो जाने के बाद वह फिर से जयपुर लौटने ही वाला था। मगर किन कारणों से किस अपराधी ने उसके बेटे की हत्या कर दी है इससे पूरा परिवार दहशत में है। उधर आज सुबह परिजनों को व्हाट्सएप्प के जरिये पता चला की उसके बेटे का हत्या किसी ने कर दी तो उसकी पैर तले जमीन खिसक गई। उधर घटना के बाद से पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉ. पी. के. दास ने बताया कि मृतक को 1 गोली सीने में लगी है जिससे इसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना को लेकर सारे सवाल अब पुलिस प्रशासन पर उठ रही है। उधर पुलिस इस हत्याकांड को लेकर सभी गहरे बिंदुओं पर घोर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि किन कारणों से इस लड़के की हत्या की गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours