लोकसभा चुनाव 2019 की रणभेरी बज चुकी है. राजनीतिक दलों का सियासी संग्राम शुरू हो चुका है. वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में जेएमएम 4, जेवीएम 2 और कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं.

बताते चलें कि झारखंड के महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर दिल्ली में कांग्रेस, जेएमएम और जेवीएम नेताओं की बैठक में शनिवार को सहमति बनी. बैठक में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार शामिल हुए.

जेएमएम के संभावित उम्मीदवार

1.दुमका- शिबू सोरेन


2.राजमहल- विजय हांसदा

3.गिरिडीह- जगन्नाथ महतो

4.जमशेदपुर- कुणाल षाड़ंगी/आस्तिक महतो



जेवीएम के संभावित उम्मीदवार

1.कोडरमा- बाबू लाल मरांडी

2.गोड्डा- प्रदीप यादव

आरजेडी के संभावित उम्मीदवार

1.चतरा- सुभाष यादव

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार -

1.रांची- सुबोधकांत सहाय

2.खूंटी- प्रदीप कुमार बालमुचू

3.चाईबासा(सिंहभूम)- गीता कोड़ा

4.लोहरदगा- अरूण उरांव/सुखदेव भगत/रामेश्वर उरांव

5.धनबाद- अजय कुमार/राजेंद्र प्रसाद सिंह/ददई दूबे

हालांकि अभी तक पलामू और हजारीबाग के सीटों पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि पलामू के लिए आरजेडी से और हजारीबाग को लेकर वाम दलों से बातचीत जारी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours