झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की तबीयत खराब हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री इलाज कराने रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे हैं. वहीं उनके पहुंचे ही रिम्स के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम उन्हें सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने के बाद रात उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है. डॉ. सत्येंद्र सिंह ने उनकी जांच की, उन्होंने बताया कि मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को स्वाइन फ्लू होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. साथ ही उन्हें बुखार और खांसी भी है. तबीयत खराब की सूचना मिलने पर रिम्स निदेशक डॉ दिनेश शर्मा व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप भी रिम्स पहुंचे. वहां से मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को पेइंग वार्ड ले जाया गया. बता दें कि इसी पेइंग वार्ड में लालू प्रसाद यादव भी भर्ती हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours