आईएएस अधिकारी डीके तिवारी झारखंड के नये मुख्य सचिव बने हैं. रविवार को राज्य सचिवालय में उन्होंने पदभार संभाल लिया. इसी के साथ वे राज्य 22वें मुख्य सचिव बन गये हैं. इससे पहले चुनाव आयोग से आदेश मिलते ही कार्मिक विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी. इसके बाद सुधीर त्रिपाठी ने डीके तिवारी को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी. सुधीर त्रिपाठी आज रिटायर हो गये.
सुधीर त्रिपाठी को जेपीएससी का चेयरमैन बनाया जाएगा. उधर वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी जाएगी. अपर मुख्य सचिव, वित्त का अतिरिक्त प्रभार कार्मिक विभाग का कामकाज देख रहे केके खंडेलवाल को दिया जाएगा.
1986 बैच के आईएएस अधिकारी डीके तिवारी को जून 2018 में विकास आयुक्त बनाया गया था. उससे पहले वे जल संसाधन विभाग में अपर मुख्य सचिव थे. नये मुख्य सचिव की रेस में उनके अलावा केके खंडेलवाल और सुखदेव सिंह का भी नाम था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours