झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी कर रहे नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लातेहार जिला में नक्सलियों को को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उनके द्वारा छिपा कर रखे गए विस्फोटक, राइफल, गोली और विस्फोटक बनाने के सामान सुरक्षा बलों के हाथ लग गया.

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से 315 बोर का राइफल, लगभग 300 गोली,10 पैकेट जिलेटिन के साथ ही विस्फोटक बनाने के सामान छिपाकर रखे थे. ये सारे सामान पुलिस की टीम ने बरामद किए हैं.

पुलिस इसे नक्सिलों के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ये कार्रवाई हेरहंज थाना के मारी पद्रमटोला के जंगल में की है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस व सुरक्षाबलों ने चौकसी बढ़ा दी है. इसी क्रम में नक्सलियों के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours