रांची। Lok Sabha Election 2019 झारखंड में भले ही लोकसभा सीट को लेकर झामुमो अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है, लेकिन पार्टी पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्र्रेस व वाम दलों के साथ झामुमो, पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा में लोकसभा चुनाव में हाथ आजमाएगी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि 24 मार्च तक विपक्षी महागठबंधन की सीटों की घोषणा की जाएगी। उसके बाद ही झामुमो अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। कहा कि झारखंड में वामदलों को साथ लाने के लिए कांग्र्रेस को पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कारपोरेट पार्टी है। जनता की अदालत में अब सब कुछ तय होगा। झारखंड में भाजपा पूरी तरह से फंस गई है।

भाजपा की मैं भी चौकीदार मुहिम पर तंज कसते हुए हेमंत ने कहा कि सोशल मीडिया में लोग अब इसे हटाने लगे हैं। भाजपा ऐसा ही करती है। मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास के जनसंवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours