खूंटी में 8 किलो अफीम के साथ 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनमें से दो की गिरफ्तारी खूंटी थाना इलाके के जोड़ा पुल के पास से हुई, जबकि तीसरे को सैको थानाक्षेत्र से पकड़ा गया.

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी से कुछ तस्कर अफीम लेकर रांची जाने वाले हैं. इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान जोड़ा पुल के समीप एक सफेद रंग के बोलेरो को पुलिस ने रुकने का इशारा दिया. लेकिन रुकने की बजाय बोलेरो भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर रोका और तलाशी ली तो छह पैकेट में 6 किलो अफीम बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने बोलेरो सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोमा मुंडा और ननिया हंस बताया.

उधर, सैको थाना क्षेत्र से भी पुलिस ने एक अन्य तस्कर को 2 किलो अफीम के साथ गिरफतार किया. तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. बोलेरो को जब्त कर लिया गया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours