झारखंड की राजधानी रांची में निजी चैनल के दफ्तर में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों बुधवार शाम से लापता थे और इस मामले में लालपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. गुुरुवार सुबह दोनों भाइयों की लाश अशोक नगर स्थित निजी चैनल के दफ्तर में मिली. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मृतकों की पहचान सगे भाई हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल के रूप में हुई. दोनों धनबाद में कारगो का काम करते थे. हत्या का आरोप निजी चैनल चलाने वाले लोकेश चौधरी पर लगा है. मौके पर फॉरेसिंक और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंचकर जांच की. आशंका है कि पैसों की लेनदेन में हत्या हुई है.
ताजुब्ब कि बात ये भी है कि राजधानी के वीआईपी मोहल्ले में गोली चलती है, लेकिन आस-पास के लोगों को पता तक नहीं चलता. हत्या के 20 घंटे बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस दफ्तर के गार्ड्स से पूछताछ की है. साथ ही लोकेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए भी कोशिश चल रही है. दफ्तर के बंद कमरों को भी खंगाला जा रहा है.
सिटी एसपी सुजाता वीणापाणी ने कहा कि करीब 5 लाख रुपये की लेनदेन की बात सामने आई है और संभवतः इसी वजह से हत्या की गई है. मृतक के पिता ने कहा कि लोकेश चौधरी से दोनों भाई पैसे लेने के लिए अशोक नगर आए हुए थे. इसके बाद दोनों लापता हो गये.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours