रांची में मन की बात कार्यक्रम में किसानों ने अपनी राय रखी. हटिया में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं गिनाईं और समाधान के लिए सरकार से अपील की. कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और बिहार के किसान शामिल हुए.

कार्यक्रम में किसानों ने मोदी सरकार के कामकाज की जमकर सराहना की. पलामू के किसानों ने मजदूरों की बकाया राशि और पलास की खेती की ओर ध्यान दिलाया. वहीं रामकृष्ण मिशन के गंदु उरांव ने झारखंड में पॉली हाउस और किसानों के लिए बाजार की व्यवस्था करने की वकालत की.

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किसानों के सुझावों को चुनावी संकल्प पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया. वहीं कृषि को उद्योग का दर्जा देने की मांग पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कामों की सराहना करते हुए उन्हें सुभाषचंद्र बोस का अवतार करार दिया.

बहरहाल मोदी सरकार के कुछ हालिया फैसलों से किसानों में फीलगुड है. बात चाहे नीम कोटेड यूरिया सप्लाई की हो या फिर किसानों के खाते में 6 हजार की राशि या मुफ्त फसल बीमा योजना. किसानों को भरोसा है कि उनकी बातों को बीजेपी के संकल्प पत्र में जरूर जगह मिलेगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours