झारखंड के रामगढ़ में नकाबपोश हथियार लैस अपराधियों ने नकद व लाखों रुपये के जेवर लूट कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. डकैतों ने ये लूट पतरातू बस्ती में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के घर पर की. अपराधियों ने डकैती के दौरान घर की महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूट लिए. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सभी डकैतों की तफ्तीश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पतरातू बस्ती की रिटायर्ड सीसीएल कर्मी नरेश महतो के घर में डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधियो ने हथियार के बल पर घरवालों को कब्जे में लेकर करीब आधे घंटे तक लूटपाट की और लाखों के जेवर लेकर वहां से फरार हो गए. लूट की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
वारदात की सूचना पाकर पुलिस फौरन घटनास्थल पहुंची और मौके का मुआयना कर छानबीन में जुट गई. रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित घनी आबादी वाले मोहल्ले में डकैती की घटना से लोग डरे और सहमे हुए हैं. अपराधियो के बढ़ते मनोबल को लेकर इलाके मे यह चर्चा का बिषय बना हुआ है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours