गोड्डा (झारखंड) : झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले में अवस्थित राजमहल परियोजना (कोयला खदान) के नजदीकी गांवों में पानी का संकट लगातार गहराते जा रहा है, अलग-अलग गाँव में रहने वाली बड़ी आबादी लम्बे समय से हताश और परेशान हैं मगर समय के साथ स्थाई समाधान की व्यवस्था बिल्कुल नजर नहीं आ रही है। वहीं अब परियोजना के नजदीक चल रहे स्कूलों के बच्चों को भी पानी की बून्द के लिए तरसते देखा जा रहा है। पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बच्चे राजमहल परियोजना (कोयला खदान) के नजदीक स्थित सर्वोदय विद्यापीठ के हैं; संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्मी मौसम आते के साथ खदान आस-पास के क्षेत्र का जल स्तर (water level) नीचे जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नन्द कुमार साह ने जानकारी दी कि विद्यालय में दो चापानल और एक कुआं है; मगर यहां का जल स्तर बिल्कुल समाप्त हो चुका है। वहीं स्कूल की शिक्षिका अनिता किस्कू ने दुःख जताते हुए कहा कि परेशानी बहुत हो रही है, समाधान जल्दी हो जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours