झारखंड महागठबंधन में गोड्डा के बाद सिंहभूम सीट को लेकर भी पेंच फंसता दिख रहा है. कांग्रेस जमशेदपुर समेत चार सीटें जेएमएम को देने को तैयार है. लेकिन जेएमएम ने अब सिंहभूम सीट पर भी दावेदारी ठोक दी है. जेएमएम का कहना है कि सिंहभूम सीट में पड़ने वाले छह में से पांच विधानसभा सीटों पर उसका कब्जा है. इस क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव भी है. इस लिहाज से सिहंभूम सीट पर उसका दावा बनता है.

जेएमएम की इस मांग ने कांग्रेस के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सिंहभूम सीट पर गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाना चाहती है. कांग्रेस सात सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम को तय करने के लिए गुरुवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई है. इधर जेएमएम की केन्द्रीय कमेटी की बैठक 18 मार्च को रांची में होगी, जिसमें सीटों को लेकर ऐलान हो सकता है.

बीजेपी-आजसू गठबंधन के उलट झारखंड महागठबंधन में अबतक शीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. कांग्रेस-7, जेएमएम-4, जेवीएम-2 और आरजेडी-1 के फॉर्मूले पर बात बनती दिख नहीं रही. उधर गोड्डा सीट को लेकर कांग्रेस- जेवीएम में पहले से ही खींचतान जारी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours