झारखंड यूपीए में शीट शेयरिंग को आज दिल्ली में अंतिम रूप दिया जा सकता है. दो दिन से जेएमएम नेता हेमंत सोरेन दिल्ली में जमे हुए हैं. जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. दोनों नेताओं की आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होगी. इस दौरान सीट बंटवारे पर फाइनल मुहर लगाई जा सकती है.

इससे पहले शुक्रवार को हेमंत सोरेन की कांग्रेस नेताओं से दो राउंड बातचीत हो चुकी है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार के साथ हेमंत की बैठक में एक-एक सीट को लेकर मंथन हुई. हालांकि जेएमएम अब भी सिंहभूम सीट को लेकर अड़ा हुआ है. साथ ही लेफ्ट को भी गठबंधन में शामिल करने के लिए पैरवी कर रहा है.

इधर सूचना है कि कांग्रेस ने गोड्डा सीट जेवीएम को देने का मन बना लिया है. ऐसे में 7-4-2-1 के पुराने फॉर्मूले पर फाइनल मुहर लगाने के लिए कांग्रेस प्रयासरत है. सबकी सहमति बनने के बाद आज इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours