झारखंड महागठबंधन की सियासत दिल्ली शिफ्ट हो गई है. जेएमएम नेता हेमंत सोरेन के बाद जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी दिल्ली पहुंच गये हैं. आज दोनों की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से होने वाली है. इस दौरान सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने की कोशिश होगी.
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन से सीपीआई नेता डी राजा मिले. इस दौरान वामदलों को भी गठबंधन का हिस्सा बनाने पर चर्चा हुई. दरअसल जेएमएम चाहता है कि लेफ्ट पार्टियों को भी गठबंधन में जगह दी जाए. इस मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि वामदलों को भी महागठबंधन में जगह दिए जाने पर विचार करना चाहिए. इस कड़ी में कांग्रेस को पहल करनी चाहिए.
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि हम चाहते हैं बीजेपी को हराया जाए. इसलिए सभी विपक्षी पार्टियां एकसाथ आएं. बिहार और झारखंड में कुछ सीटों को लेकर महागठबंधन से बातचीत चल रही है. झारखंड की हजारीबाग सीट पर हमारी दावेदारी बनती है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours