साहेबगंज | कुछ लोगों के जीवन का मकसद ज्यादा से ज्यादा अर्जित करना होता है तो कुछ लोगों का मकसद अपना सबकुछ समाजसेवा को अर्पित कर देना। ऐसा ही एक नाम है रेणुका मुर्मू। जो 17 सालों से समाजसेवा में जुटी हैं। अर्थशास्त्र में ऑनर्स करने के बाद साल 2004 से समाज के लिए जीने और मरने की शपथ लीं। उसके बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जबकि परिवार में किसी चीज की कमी नहीं थी। जमींदार परिवार में होने के नाते सुख के सारे संसाधन उपलब्ध हैं। इसके बावजूद अपने को समाज की समस्याएं सुलझाने में दिन व्यतीत करती हैं। 

जिला परिषद के चैयरमैन रेणुका मुर्मू सप्ताह के सातों दिन औसतन 12 घंटे अपने साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में काम कर रही हैं। समय का सदुपयोग करते हुए लगातार लोगों से जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। रेणुका का कहना है कि मेरी आदत में शामिल है लोगों से मिलना और उनकी समस्या का समाधान करना। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायत और गांव में क्या समस्याएं हैं उसका लिस्ट तैयार कर रही हूं। जब समय आएगा तो उसका समाधान करूंगी। साथ ही जब समय आएगा तो लोगों को समस्या बताने से पहले ही मैं बताउंगी और उसका समधान करने की पूरी कोशिश करूंगी। यह न हो कि चुनाव आए तो गांव में जाकर समस्या का लिस्ट बनाए और बाद में भूल जाए। रेणुका बताती हैं कि गांव की समस्या बताने से पहले उसका समधान करना लक्ष्य है। इसलिए इस बार यदि लोकसभा चुनाव में मौका मिलता है तो सभी समस्याएं समाप्त करूंगी।

नि:शुल्क शिक्षा : जिला परिषद के चैयरमैन रेणुका मुर्मू विधानसभा क्षेत्र के 10 होनहार बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रही हैं। सभी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में होने वाले खर्च यह अपने जिम्मे कर ली हैं। इनका मानना है कि यदि समाज में होनहार बच्चों की पहचान कर उन्हें सही शिक्षा मिले तो समाज में बदलाव निश्चित आएगा। क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि हम लोगों के प्रयास से भविष्य ठीक होगा तो निश्चित आने वाले समाज का विकास होगा।

संक्षिप्त जीवन परिचय
साहेबगंज के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में पहली बार 2010 में जिला परिषद और मुखिया का चुनाव के लिए नामांकन कीं। लोगों ने भरोसा इतना दिखाया कि मुखिया और जिला परिषद का चुनाव जीत गईं। बाद में मुखिया के पद से इस्तीफा देकर जिला परिषद सदस्य पद को स्वीकार करते हुए लोगों की समस्याएं दूर कीं। दोबार 2015 में भी चुनाव जीता। इसके बाद आज जिला परिषद के चेयरमैन पद पर विराजमान हैं। इस दौरान जिंदगी में कई बार राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अपने काम और लोगों के विश्वास को अडिग हथियार बनाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। आज भाजपा में रहने के बाद अपने आपको काफी खुश महसूस करती हैं। इनका मानना है कि भाजपा ही देश की तरक्की और विकास कर सकती हैं। रेणुका मुर्मू ने कहा कि इस बार पार्टी विश्वास करते हुए यदि मौका देती है तो परिणाम सकारात्मक आएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours