वामसुर के बाद जेएमएम ने अब अल्पसंख्यक राग अलापा है. पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि 19 विधायक के बावजूद चार लोकसभा सीट के लिए तैयार होकर जेएमएम पहले ही कुर्बानी दे चुका है. अब सात विधायकों के बल पर सात सीट पाने वाली कांग्रेस का ये फर्ज बनता है कि वह अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार को टिकट दे.

हाजी हुसैन ने कहा कि गोड्डा सीट झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को मिलने के बावजूद कई लोकसभा सीट हैं, जहां से कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता को महागठबंधन का उम्मीदवार बना सकती है. इससे पहले जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन वामदलों को महागठबंधन में शामिल करने की वकालत कर चुके हैं.

सोमवार को कार्यसमिति की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि 24 मार्च तक महागठबंधन के सीट शेयरिंग के फार्मूले की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. हेमंत सोरेन के मुताबिक झारखंड के अलावा ओडिशा में भी गठबंधन किया गया है. ओडिशा में कांग्रेस के साथ मिलकर जेएमएम चुनाव लड़ेगा. बिहार और बंगाल के लिए गुरुजी रुख तय करेंगे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours