झारखंड के धनबाद में बीजेपी विधायक और हार्डकोक कारोबारियों के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा. इस बीच एक बार फिर बैठक कर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन (आईसीए) ने कोयला उठाव नहीं करने का फैसला लिया है. इसको लेकर बाधमारा विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कारोबारियों पर निशाना साधा.

विधायक ढुल्लू महतो ने आईसीए पर पलटवार करते हुए हार्डकोक कारोबारियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया. बीजेपी विधायक ने आईसीए के फैसले के पीछे जेएमएम नेता सह हार्डकोक व्यवसायी अमितेश सहाय का हाथ बताया. हालांकि विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के हित में वह किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं.

विधायक ने बीसीसीएल प्रबंधन से कोयला उठाव नहीं करने वाले हार्डकोक फैक्ट्री का लिंकेज रद्द करने की मांग की. साथ ही कहा कि एरिया 01 से 05 क्षेत्र में कोयला उठाव नहीं कर मजदूरों का रोजगार छीनने और बीसीसीएल को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का काम हार्डकोक कारोबारी कर रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours