पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव शुक्रवार को सेवा के विमान से रांची पहूंचें. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं ने शरद यादव का जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए शरद यादव ने कहा कि कल पार्टी के झारखंड इकाई के नेताओं के साथ बैठक के अलावा लालू प्रसाद से रिम्स जाकर मुलाकात करेंगे. महागठबंधन में सब कुछ ठीक होने का दावा करते हुए शरद यादव ने कहा कि रामजन्म भूमि को लेकर मध्यस्थता का सर्वोच्च न्यायालय का आदेश स्वागत योग्य है.
शरद यादव ने कहा कि रामजन्म भूमि विवाद का हल दो ही तरीके से निकल सकता है वह है मध्यस्थता या फिर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला. फिलहाल मध्यस्थता भी सुप्रीमकोर्ट के ही निर्देश पर की जा रही है, यह अवश्य कोई सुखद परिणाम दे सकती है. विदित हो कि शरद यादव ने जब से अपना अलग दल बनाया है, वह केंद्र से लेकर क्षेत्रीय राजनीति में हाशिए पर पड़े हैं. ऐसे में लोकसभा चुनावों से पूर्व उनका इस तरह अपने पुराने राजनीतिक मित्र लालू यादव से मिलना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कल लालू यादव से होने वाली उनकी बातों पर सबकी नर लगी हुई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours