मंत्री रणधीर सिंह ने भी दिखाई दरियादिली
कहते हैं गरीब को देखने वाला कोई नहीं होता और होता है तो ऊपर वाला चारो और से देता है, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया हर भारत के नागरिक को खासकर म गरीब लोगों के आयुष्मान भारत योजना कहीं न कहीं वरदान साबित होते दिख रही है पर आयुष्मान भारत का कार्ड रहने के बावजूद अगर इलाज न हो पाए तो इसे आप क्या कहेंगे , कुछ ऐसा ही मामला जामताड़ा के सबनपुर गांव के भीम मंडल की 12 साल की बेटी मिना मंडल के हृदय का ऑपेरशन जल्द से जल्द होना जरूरी था। आयुष्मानभारत का कार्ड रहने के बाद भी सभी हॉस्पिटल ने इलाज करने से कर दिया और कहा गया कि इस बीमारी मे यह कार्ड नहीं चलेगा। इस बीमारी को ठीक करने के लिए ₹400000 के पैकेज आता है जिसके लिये पहले आपको पैसा जमा करना पड़ेगा। गरीब परिवार इतने पैसे कहाँ से पाता, थक हार कर भीम मंडल आखिरकार जामताड़ा विधायक से मिले और अपनी व्यथा सुनाई और कहा मेरी इकलौती बेटी को बचा लीजिए। और कहते कहते आखों से आंसू छलक पड़े ऐसे में जामताड़ा विधायक भावुक हो उठे और कहा कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नही है। आप लोग मेरे साथ रांची चलें मैं आपकी मदद करूंगा। यह सिर्फ आपकी बेटी नहीं मेरी भी बेटी है। इसका इलाज हर हाल में होगा। विधायक अपने साथ बच्ची और उसके परिवार को ले कर विधानसभा पहुँचे और विधानसभा अध्यक्ष से मिलवाया और पूरे घटना से रूबरू कराया और कहा की आयुष्मान भारत योजना की क्या स्थिति है, आप खुद देख लें।मिलने के तुरंत बाद विधायक पूरे परिवार को ले कर अध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए भोज कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्यमंत्री तथा मंत्री के साथ खाने में नहीं बैठ कर परिवार वालों के साथ एक टेबल पर बैठ गए और साथ मे भोजन किया। विधायक के इस कार्य को देख कर कृषि_मंत्री रणधीर सिंह भी आकर विधायक इरफान अंसारी के साथ बैठ गए और साथ में भोजन किया और विधायक इरफान अंसारी की तारीफ की।
विधायक ने बच्ची को रिम्स अस्पताल में सीनियर डॉक्टर्स से विचार विमर्श कर एडमिट कराया। डॉक्टर ने बताया कि एक सप्ताह में बच्चे का ऑपरेशन कर करने की बात कही वहीं विधायक ने कहा पूरे ऑपरेशन का खर्च में उठा रहा हूँ, और ऑपरेशन के समय मैं भी मौजूद रहूंगा। फिलहाल परिवार के सदस्य विधायक से सहयोग पाकर अपनी बच्ची को नया जीवन देने के लिए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।।
वीरेंद्र अग्रवाल की खास रिपोर्ट



Post A Comment:
0 comments so far,add yours