गोड्डा, पथरगामा प्रखंड के अंतर्गत बन्दनवार और हरकट्टा गांव के युवाओं के बीच अदाणी फाउंडेशन की तरफ से क्रिकेट सामग्री तथा वॉलीबॉल और नेट का वितरण किया गया। खेल सामग्री का वितरण पथरमामा जिला परिषद सदस्य पूनम देवी और झामुमो नेता बिलास मंडल के हाथों हुआ। दोनों गांवों के युवा क्लब, बन्दनवार युवा क्लब और पैंथर युवा क्लब के सदस्यों को खेल सामग्री प्रदान करते हुए पूनम देवी में युवाओं को बधाई देते हुए खेल में टीम भावना को सर्वोपरि ऱखने की नसीहत दी। ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए अदाणी फाउंडेशन गांव-गांव तक जाकर वहां के स्थानीय युवा क्लब को हर संभव मदद करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। बन्दनवार युवा क्लब के क्रिकेट टीम के कप्तान रौशन कुमार दुबे ने अदाणी फाउंडेशन का शुक्रिया करते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं में टैलेन्ट की कमी नहीं है, फर्क है तो सिर्फ संसाधनों का जो उन्हें फाउंडेशन की तरफ से मुहैया कराया जा रहा है। समय-समय पर अदाणी फाउंडेशन की तरफ से खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाता है जिसमें आस-पास के कई गांवों के अलावा दूसरे जिलों से भी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाता है। फुटबॉल के बाद अब वॉलीबॉल में हाथ आजमा रहे हरकट्टा निवासी रूपेश कुमार कहते हैं पैंथर युवा क्लब की ओर से अभी हाल ही में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था और अब वो वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं। युवाओं के बीच खेल सामग्री वितरण करने के इस कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी भी मौजूद थे। नया बल्ला और क्रिकेट किट पाकर पाकर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours