पलामू जिले के आंगनबाड़ी केंद्र अब पूरी तरह से स्वच्छ वातावरण में संचालन होगा. इस उद्देश्य को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उज्ज्वला योजना के लाभ देने वाली गैस एजेंसियों से सीएसआर के तहत रसोई गैस कनेक्शन देने की योजना शुरू की है. शुक्रवार को इसकी शुरुआत डीसी शांतनु कुमार अग्रहरी ने मेदनी नगर के पंडित दीनदयाल भवन से की. इस अवसर पर 50 आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गए. इसमें 2 सिलेंडर के साथ एक चूल्हा-भट्टी दिया गया.

जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुंजय कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में पहले लकड़ी पर बच्चों का भोजन बनाया जाता था, जिससे परेशानी होती थी. मगर अब गैस-चूल्हा मिलने से आंगनबाड़ी केंद्र स्वच्छ एवं सुंदर होंगे. जिला उपायुक्त शांतनु अग्रहरि ने कहा कि अभी इस योजना की शुरुआत की गई है. धीरे-धीरे पूरे जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस कनेक्शन दिया जाएगा ताकि स्वच्छ व समय पर बच्चों को भोजन मिल सके. इतना ही नहीं पूरे जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला समाज कल्याण के बाल विकास विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours