झारखंड के गुमला में एक शिक्षित युवक रविन्द्र कुमार सिन्हा की पहल ने कई युवक-युवतियों की पूरी जिन्दगी बदल कर रख दी. उन्होंने पढ़ाई पूरी कर घरों में निराश बैठे लोगों को कॅरियर बनाने के ना केवल टिप्स बताए बल्कि उन्हें उस रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित और उत्साहित भी किया. इसके बाद जिला के कई युवक-युवतियों को सरकारी व गैर सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिला. इससे नक्सल प्रभावित इलाके के इन लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है. ऐसे सफल छात्रों को केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने सम्मानित करने के साथ ही इस तरह की पहल की सराहना की.
गुमला जैसे आदिवासी बहुल पिछड़े इलाके के अधिकांश युवक-युवती अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कॅरियर को सफल बनाने के तरीकों के आभाव में घर में बैठे रह जाते थे क्योकि उनके पास रांची में जाकर खर्च कर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी की क्षमता नहीं थी. इससे कई युवाओं का भटकाव भी हुआ है. लेकिन जिला के रविन्द्र कुमार सिन्हा नामक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर ऐसे लोगों को सफल होने के टिप्स दिए जिससे कई लोग सफल हैं. इन लोगों को सफलता की टिप्स देने के लिए आर्मी के अधिकारियों को भी कई बार बुलाया गया. उन्होंने युवक-युवती को आर्मी एयर फोर्स व नेवी में जाने के तरीकों की जानकारी दी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours